फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl molested in Saket, Manchale was beaten up by making a cock

साकेत में छात्रा से छेड़छाड़, मनचले को मुर्गा बनाकर पीटा

Sat, 18 Sep 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Girl molested in Saket, Manchale was beaten up by making a cock
साकेत में छात्रा से छेड़छाड़, मनचले को मुर्गा बनाकर पीटा
विज्ञापन

मेरठ। शहर के पाश इलाके साकेत गोल मार्केट में शुक्रवार दोपहर छात्रा से मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने उसको घेर लिया। मनचले को मुर्गा बनाया गया। इसके बाद छात्रा और उसकी मां ने चप्पलों से उसे जमकर पीटा। जानकारी होने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। सिविल लाइन थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
भावनपुर थानाक्षेत्र के अब्दुल्लापुर की छात्रा अपनी सहेली के साथ साकेत गोल मार्केट आई थी। एक दुकान से कोल्डड्रिंक ली और पार्क में बैठकर पी रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे समुदाय का युवक सलमान वहां पहुंच गया। छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो लोगों ने मनचले को घेर लिया। घंटों हंगामा चला, तभी छात्रा की मां भी मौके पर पहुंच गई। मनचले को लोगों ने पहले छात्रा से चप्पल से पिटवाया और फिर पेड़ के नीचे चबूतरे पर मुर्गा बनाया। छात्रा से छेड़छाड़ की जानकारी लगते ही हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोपी से नाम पता पूछा और फिर उसको जमकर पीटा।
विज्ञापन

घटना की जानकारी लगने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस भी पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने लाई। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बाजार में दूसरे समुदाय के युवक लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाजार में पुलिस की गश्त नहीं होती। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी पर मजबूत कार्रवाई करेंगे और बाजार में गश्त भी बढ़ा देंगे। जिसके बाद छात्रा की मां ने थाने में जाकर तहरीर दी। बताया गया कि तहरीर आते ही पुलिस आरोपी को बचाने में जुट गई और आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे से घूम रहा था आरोपी
आरोपी का दुस्साहस देखकर लोग हैरान थे। छात्रा ने साहस का परिचय देते हुए मनचले को पकड़ लिया। लोगों ने बताया कि करीब एक घंटे से आरोपी साकेत गोल मार्केट में घूम रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर जांच करने की बात कही है।
वीडियो बनाकर किया वायरल
वारदात के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने भी आरोपी को संयुक्त रूप से पीटा और माफी भी मंगवाई। इस दौरान आरोपी की लोगों ने वीडियो भी बनाई और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
बेटी को पकड़ रखा था मनचला
छात्रा की मां ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बेटी को तलाश करते-करते साकेत गोल मार्केट पहुंची। जहां पर दूसरे समुदाय के युवक ने उसकी बेटी को पकड़ रखा था। बेटी चिल्ला रही थी, जिसको देखकर वह आगबबूला हो गई।

साकेत में मनचले रोजाना करते हैं छेड़छाड़
हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष ने बताया कि साकेत में रोजाना दूसरे समुदाय के युवक आते हैं और स्कूल में पढ़ने वाली युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। साकेत गोल मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों में छेड़छाड़ की घटनाएं कैद हैं। शुक्रवार को छात्रा से छेड़छाड़ होने की घटना के बाद पुलिस को पुरानी वीडियो भी दिखाई गई। जिसमें दूसरे समुदाय के युवक छेड़छाड़ कर रहे हैं। बताया कि दूसरे समुदाय के युवक हाथ में कलावा या गले में गमछा डालकर आते हैं। खुद को हिंदू बताकर युवतियों से पहले दोस्ती और फिर वारदात कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed