{"_id":"6921d762572129803f0d0b9c","slug":"girl-dies-under-suspicious-circumstances-meerut-news-c-73-1-mct1008-105602-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। हालांकि, युवती की मौत को लेकर कस्बे में कई तरह की चर्चाएं हैं।
कस्बा निवासी युवती की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह जब परिजन उठे तो उन्हें युवती अपने कमरे में मृत मिली। कस्बा निवासियों को युवती की मौत के बारे में जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने युवती के शव को बिना पुलिस कार्रवाई के गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि युवती की मौत करंट लगने से हुई है। कुछ लोग अन्य कारण बता रहे हैं। जबकि युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। युवती के परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।