फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gift of 'Janata Bus' to the people of Meerut, fare reduced

Meerut News: मेरठ की जनता को ‘जनता बस’ की सौगात, किराया घटाया

Tue, 13 Jan 2026 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Gift of 'Janata Bus' to the people of Meerut, fare reduced
अमर उजाला.... सोहराब गेट बस स्टैंड से शुरू हुई जनता बस
मेरठ। ग्रामीण रूटों से इलेक्टि्रक एसी बसेंं हटाए जाने की चिंता अब लोगों को छोड़ देनी चाहिए। गांव से शहर आने वालों के लिए नए साल में परिवहन निगम की ओर से नई खुशखबरी है। अब सरधना, दौराला, मवाना-हस्तिनापुर, किठोर-शाहजहांपुर, खरखौदा ,मोदीनगर, हर्रा-खिवाई, करनावल, भोला सतवाई के लाखों लोगों सुगम यातायात के लिए सस्ते किराया दरों वाली ‘जनता बस’ की सौगात मिलने जा रही है। परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसें हटाए जाने से प्रभावित होने वाले रूटों पर जनता बस सेवा चलाने का आदेश जारी कर दिया है। सोहराबगेट डिपो से कुछ बस अड्डों के लिए ‘जनता बस’ की शुरूआत कर दी गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने जेएनएनयूआरएम की 96 बसें और तीन साल से सिटी ट्रांसपोर्ट की 25-30 इलेक्ट्रिक बसें देहात की जनता को सौंपी थी। इस बीच जेएनएनयूआरएम की बसों की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें कंडम घोषित कर दिया गया। अब सिटी ट्रांसपोर्ट की बसों को भी देहात से हटाने का निर्देश जारी कर दिया गया है। देहात की जनता को भी बसों की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार ने परिवहन निगम को इन मार्गों पर ‘जनता बस’ सेवा शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


किराया 20 प्रतिशत घटाया, यहां से चलेंगी जनता बसें
- इन बसों का यात्री किराया अन्य बसों के मुताबिक 20 प्रतिशत कम कर दिया गया है। इन बसों को देहात के मार्गों पर चलाया जाना है। सोहराबगेट डिपो ने अलग अलग मार्गों पर चार जनता बसों का संचालन शुरू कर दिया है। मेरठ डिपाे में जनता बस संचालन की तैयारी चल रही है। सोहराबगेट डिपो ने एक जनता बस मेरठ से किठौर- किला परीक्षितगढ़ से हस्तिनापुर तक, एक बस मेरठ से गढ़मुक्तेश्वर होते हुए हसनपुर तक, दो जनता बसें मेरठ से किला परीक्षितगढ़ तक, दो जनता बसें मेरठ से किला परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर से वाया फलावदा तक, दो बसें मेरठ से किला परीक्षितगढ़, आसिफाबाद के लिए चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों पर है जनता बसों की जरूरत
- मेरठ से सरधना के लिए चार बसें
- हस्तिनापुर के लिए 10 बसें
- मेरठ से शाहजहांपुर के लिए 5 बसें
- किला परीक्षितगढ़ के लिए कम से कम एक बसें
- मेरठ से मोदीनगर तक के लिए एक बसें

इनका ये है कहना----
कोट
सरकार ने जनता बसों का किराया अन्य बसों की तुलना में 20 प्रतिशत कम रखा है। जैसे सामान्य बसों में मेरठ से किठौर का यात्री किराया 40 रुपये है, लेकिन इस दूरी को तय करने के लिए जनता बस में यात्री किराया मात्र 32 रुपये रखा गया है। इसी प्रकार मेरठ से गढ का सामान्य बसों का किराया 63 रुपये और जनता बस में 51 रुपये है। मेरठ से गजरोला तक सामान्य बसों का किराया 101 रुपये है जबकि जनता बस में यात्री किराया मात्र 84 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed