फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ghosts and vampires danced in Lord Shiva's wedding procession.

Meerut News: भगवान शिव की बारात में नाचे भूत-पिशाच

Thu, 08 Oct 2026 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Ghosts and vampires danced in Lord Shiva's wedding procession.
श्री रामलीला कमेटी ने निकाली बारात में आकर्षक झांकिया रहीं शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। श्री रामलीला कमेटी हस्तिनापुर के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को कस्बे में भगवान शिव की भव्य बारात एवं शोभायात्रा निकाली गई। बारात में भगवान शिव-पार्वती समेत देवी-देवताओं और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भूत-पिशाच का रूप धारण किए कलाकारों की टोली ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-झूमते हुए बारात की अगुवाई कर रही थी।

शिव बारात का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार संगठन हस्तिनापुर के कोषाध्यक्ष संजय मनचंदा और उनके परिवार ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर जीईसी चौराहा, बंगाली बाजार, उद्यम सिंह चौक, मुख्य बाजार और सिविल लाइन सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। बारात में सबसे आगे भूत-पिशाच की टोली चल रही थी। इसके पीछे रथों पर भगवान शिव, माता पार्वती, मां सरस्वती, जामवंत, मेघनाद, भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और रावण के स्वरूप की झांकियां सजाई गई थीं।
विज्ञापन


शोभायात्रा के प्रमुख मार्गों पर पहुंचते ही माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। नगरवासियों ने जगह-जगह बारात का स्वागत किया और झांकियों पर पुष्पवर्षा कर भगवान शिव के दर्शन किए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरव गुर्जर ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी नगरवासियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed