{"_id":"659c34ecab4804558f0c81d7","slug":"ghgfhfghfghfghfghfghfghfg-meerut-news-c-14-1-mrt1004-433257-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक्यूआई की गुणवत्ता सुधारने पर नगर निगम को 29.28 करोड़ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक्यूआई की गुणवत्ता सुधारने पर नगर निगम को 29.28 करोड़ मिले
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एक्यूआई की गुणवत्ता में सुधार करने पर मेरठ नगर निगम को स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत 29.28 करोड़ रुपये मिले है। बताया गया कि झारखंड में एक और उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित चार जनपदों में एक्यूआई की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। एसबीएम के प्रोजेक्ट मैनेजर मयंक मोहन ने बताया कि मेरठ में डस्ट पर सबसे ज्यादा कार्य किया गया। शाम को अक्सर निगम की गाड़ियों द्वारा पानी का छिड़काव कराया जाता था, जिसका असर एक्यूआई पर सबसे ज्यादा पड़ा।
प्रदूषण के चलते लोगों को सांसें लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बावजूद मेरठ, गाजियाबाद, आगरा और कानुपर में एक्यूआई बढ़ता जा रहा था। 2021-2022 में मेरठ की खराब स्थिति रही। 2022-2023 का एसबीएम ने एक्यूआई की क्वालिटी का ग्राफ सभी जनपदों को जारी किया गया। इसमें मेरठ की स्थिति भी काफी बेहतर होना बताया। इसको लेकर एसबीएम ने मेरठ नगर निगम को 29.28 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में स्वीकृत कर दिए। आगरा को 40.25, गाजियाबाद को 34.33 और कानपुर को 72.01 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है।