फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziyabad news

इनकम टैक्स अधिकारी की पत्नी ने फांसी लगाकार जान दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
मायके में लगाया फांसी का फंदा, दहेज उत्पीड़न से थी परेशान, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में मायके आई नवविवाहिता ने बृहस्पतिवार सवेरे पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। सीओ और तहसीलदार ने जांच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोदीनगर के काजमपुर निवासी किसान ओमकार सिंह के एक बेटा व चार बेटी थी। जिनमें सबसे छोटी आरती थी। आरती की शादी तीन मार्च 2019 को गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर मोहित तेवतिया से हुई थी। वर्तमान में मोहित की तैनाती हैदराबाद में है। आरती के ससुर राजकुमार सीबीआई में कार्यरत हैं। ओमकार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य से अधिक शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि ससुराल वाले इस रकम से नाखुश थे और शुरू से शादी में खर्च के नाम पर धोखा देने का ताना देने लगे। बताया कि उन्होंने दहेज में 20 लाख रुपये की और डिमांड करने लगे। आरती ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की कि उसके पिता किसान हैं, एकदम इतनी बड़ी रकम और नही दे सकते हैं। इस बात को लेकर पति, सास, ससुर, देवर और ननद उसका उत्पीड़न करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरती को मायके छोड़ दिया। बुधवार को पति, सास, ससुर, देवर और अन्य दो रिश्तेदार गांव पहुंचे और दहेज की रकम की व्यवस्था न होने पर आरती और परिजनों को जलील करने लगे। आरती को लिए बगैर वापस लौट गए। बृहस्पतिवार सवेरे ओमकार सिंह खेत पर चले गए। घर पर केवल आरती और उसकी मां समाकौर थीं। मां समाकौर पूजा करने लगी। इसी बीच आरती नीचे उतरकर आई और कमरे में छत के पंखे में चुन्नी बांधकर फांसी पर झूल गई। बाहर आंगन में खेल रहे बच्चों ने आरती को पंखे पर लटका देख शोर मचाया। आरती को मोदीनगर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ केपी मिश्रा का कहना है कि मृतका के पिता ओमकार की तहरीर पर पति मोहित तेवतिया, ससुर राजकुमार, सास अनिता, देवर रोहित और नंनद दीपू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीसीएस जे की परीक्षा की थी पास
आरती पढ़ने में होनहार थी। एमकॉम व एलएलबी करने के बाद पीसीएस जे की मुख्य परीक्षा पास की थी। लेकिन साक्षात्कार में असफल रहने के कारण उसका चयन नही हो सका। पिता उसे जज बनाना चाहते थे। इसके चलते उसने शादी के बाद कोचिंग करने का मन बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed