फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziyabad

गोलियों से भूनकर किसान की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
गोलियों से भूनकर किसान की हत्या
विज्ञापन

मोदीनगर। खंजरपुर गांव में बुधवार रात अपने घेर में बैठे किसान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। किसान खाना खाने के बाद घेर में घूमने गया था। इसी बीच मौका ताड़कर बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। सूचना के बाद सीओ, एसएचओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से कई खोखे बरामद हुए। देर रात तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
खंजरपुर गांव निवासी टीटू (48) पुत्र रविन्द्र सिंह किसान थे। बताया गया कि बुधवार रात वह खाना खाने के बाद करीब नौ बजे घेर में चले गए। इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। दनादन फायरिंग से गांव में सनसनी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीण उधर की तरफ दौड़े। जहां वह खून से लथपथ पड़े थे। जानकारी मिलती ही एसएचओ मुनेन्द्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। सीओ सुनील कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को मौके से कई खोखे बरामद हुए। हमलावर कितने थे और किस वाहन से आए थे। यह अभी पहेली बना हुआ है। वहीं एसएचओ मुनेन्द्र सिंह का कहना है कि मृतक पक्ष की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस, रैकी के बाद दिया घटना को अंजाम
टीटू के दो बच्चे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है जबकि बेटा अविवाहित है। बताया गया कि उनकी कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में पुलिस हत्या की गुत्थी में उलझी है। वारदात किसने और क्यों की इसकी पड़ताल की जा रही है। वहीं बदमाशों ने पूरी तैयारी के साथ घटना को अंजाम दिया। हमलावरों को टीटू के आने जाने की पक्की जानकारी थी। टीटू का घेर गांव के बाहरी छोर पर है। जिस कारण आरोपी हत्या करने के बाद आराम से फरार हो गए। हत्या में किसी करीबी के होने के आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed