{"_id":"602979628ebc3ee8ff0c98c4","slug":"ghazibad-news-modinagar-news-gbd21375278","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मोबाइल से मांगी थी जैन कुल्फी संचालकों से रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के मोबाइल से मांगी थी जैन कुल्फी संचालकों से रंगदारी
विज्ञापन
लूट के मोबाइल से दी गई थी कारोबारी बंधुओं को धमकी
मोदीनगर। नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी बंधुओं को जेल में बंद कुख्यात बदमाश के नाम पर धमकी लूट के मोबाइल से दी गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पल्सर सवार दो बदमाशों ने अबूपुर निवासी एक मजदूर से मोबाइल लूटकर कुल्फी कारोबारी भाइयों विनोद जैन और दीपक जैन को धमकी दी थी। सीडीआर निकलने पर मामले का खुलासा हुआ। कॉल डिटेल के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने में लगी पुलिस के लिए केस का खुलासा करना बड़ी चुनौती बन गया है।
बता दें कि नगर के फफराना रोड स्थित दो अलग-अलग कॉलोनी निवासी विनोद जैन और उनके भाई दीपक जैन प्रतिष्ठित कुल्फी कारोबारी हैं। गत शनिवार दोपहर दोनों भाइयों से बदमाशों ने भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद कुख्यात राहुल उर्फ कालू से अगली तारीख पर कोर्ट में मिलने का अल्टीमेटम दिया था। मुलाकात न करने पर गोलियों से भूनने की धमकी दी गई थी। जानकारी लगने के बाद गुस्साए दर्जनों व्यापारियों ने थाने पहुंचकर घटना पर रोष व्यक्त करते हुए मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की थी। हरकत में आई पुलिस ने धमकी देने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों का नंबर सर्विलांस पर लिया गया तो वह अबूपुर निवासी एक मजदूर का निकला। जांच में खुलासा हुआ कि बदमाशों ने रंगदारी मांगने के लिए मजदूर का फोन लूटा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को मजदूर छोड़ दिया धमकी की गुत्थी उलझने के बाद बदमाशों को ट्रेस करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। मोदीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।