फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghazibad news

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सैनिक की मौत, मचा कोहराम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सैनिक की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

मुरादनगर। ढिंडार गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक सैनिक की मौत हो गई। मंगलवार रात सैनिक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने अपनी ससुराल आया था। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसपी देहात, सीओ सदर, एसएचओ ने मय पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ पड़ताल की। पुलिस को मौके से जरूरी साक्ष्य मिले है।

मेरठ जनपद के मोहिउद्दीनपुर स्थित गेझा निवासी अंकित चौधरी पुत्र राजवीर सिंह आर्मी में जेसीओ के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर लेह में चल रही थी। तीन वर्ष पूर्व अंकित की शादी मुरादनगर ढिंडार गांव निवासी रेनू से हुई थी, उसकी दो वर्ष की बेटी अवनि है। बताया गया है कि सोमवार को अंकित चौधरी डेढ़ माह की छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। मंगलवार को पत्नी के चचेरे भाई अर्चित का जन्मदिन था। इसमें शामिल होने के लिए अंकित ससुराल आया था। बताया गया है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे परिवार के सभी लोग नीचे थे और अंकित मकान की पहली मंजिल पर कमरे में बच्चों के साथ था। इसी बीच अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर ससुराल के लोग छत की तरफ दौड़े। उन्होंने देखा कि अंकित लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। परिजनों ने आननफानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर उसे गाजियाबाद रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन, सीओ सदर महिपाल सिंह, एसएचओ अमित कुमार ने मय पुलिस फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना किया। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन का कहना है कि घटना की जांच चल रही है। समाचार लिखे जाने तक सैनिक के परिवार की तरफ कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed