फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

हाईटेंशन लाइन के करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मुरादनगर मनौली गांव में हाईटेंशन लाइन के करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्? - फोटो : GHAZIABAD City
हाईटेंशन लाइन के करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, हंगामा
विज्ञापन

मुरादनगर। मनौली गांव में शुक्रवार शाम हाईटेंशन लाइन के करंट से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। बताया गया है कि शट डाउन लेने के बाद संविदाकर्मी बिजली के खंभे पर फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा था। करीब दो घंटे तक उसका शव लाइन पर लटका। परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
खौराजपुर गांव निवासी सलीम(46)हुसैनपुर गांव स्थित बिजली सब स्टेशन पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। परिवार में पत्नी इलियासी, बेटी आसमा, आसमीन, आयशा, नाजिया व बेटा नदीम, मोइन, जसीन व अजीम है। सलीम शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह शिकायत पर फाल्ट ठीक करने के लिए मनौली गांव गया था। जहां 11 हजार की लाइन में फाल्ट हो गया था, सलीम खंभे पर चढ़कर बिजली की लाइन का फाल्ट ठीक कर रहा था, तभी अचानक तार में करंट आ गया। करंट लगने से सलीम पूरी तरह झुलस गया और लाइन पर लटक गया। इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। लाइन मैन की मौत की खबर फैलते ही मौके पर परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतक सलीम के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाये।
विज्ञापन

हंगामा की सूचना पर एसओ सतीश कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। करीब शाम 6 बजे अधिशासी अधिकारी ब्रहमानन्द व एसडीओ अंशुल राठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार को मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुये। विद्युत विभाग के अधिशासी अधिकारी ब्रहमानन्द का कहना है कि हादसे की जांच कराई जायेगी, इसमें जो भी दोषी हो होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed