फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

रकम दो गुना करने का झांसा देकर ठेकेदार से ठगे एक करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रकम दो गुना करने का झांसा देकर ठेकेदार से ठगे एक करोड़
विज्ञापन

मोदीनगर। ठेकेदार को रकम दो गुना करने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर के तिबड़ा रोड़ स्थित बाग कॉलोनी निवासी जयभगवान ठेकेदारी का कार्य करते है। जयभगवान ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने मोबाइल में ऐप डाउनलोड किया था। उसके बाद ठेकेदार के पास महिला ने फोन किया, इसके बाद दोनों में जान पहचान हो गई। आरोप है कि महिला ने ठेकेदार को झांसा दिया कि उसके जानकारों की फाइनेंस कंपनी है और वह कम समय में ही उसका पैसा दोगुना करा देगी। इस पर ठेकेदार महिला के झांसे में आ गया और उसने महिला के बताए खाते में 115 बार में 10 बैंकों में एक करोड़ रुपये से भी अधिक की धनराशि ट्रांसफर कर दी। महिला और उसके परिचितों के व्यवहार से ठेकेदार को ठगी का अहसास हो गया। ठेकेदार ने महिला से संपर्क करने का काफी प्रयास किया मगर महिला ने अपने फोन नंबर बंद कर दिए। परेशान ठेकेदार ने कई बार मामले की शिकायत थाना पुलिस से की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ठेकेदार ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्लाट बेचने के नाम पर हड़पे एक लाख रुपये : रईसपुर गांव में एक युवक ने दो लोगों के बीच प्लाट का सौदा कराया था। पीड़ित अंकित का कहना है कि उन्होंने 23 जनवरी को दुहाई निवासी अमित शर्मा को सचिन चौधरी के प्लाट का सौदा कराया था। सौदा होने पर अमित ने सचिन को एक लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद सचिन ना तो प्लाट देने की बात कर रहा और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed