{"_id":"61ec5d780465d5774a5213c9","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd2330803168","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ ठगे
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सोना एनक्लेव निवासी कारोबारी वरुण चौधरी से एक नामचीन होटल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए। एसपी देहात के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वरुण चौधरी ने बताया गया कि कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात गाजियाबाद निवासी वैभव घई तथा प्रयागराज निवासी आमिर खान से हुई। दोनों ने नामचीन होटल की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया और गुजरात के नीरव परमार से उनकी मुलाकात करा दी। आरोपियों ने धीरे-धीरे उससे डेढ़ करोड़ रुपये ले लिए। ठगी का अहसास होने पर उसने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान का कहना है कि वरुण चौधरी की तहरीर पर वैभव घई, आमिर खान और नीरव परमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।