{"_id":"615dfa1b8ebc3e626d1ae83a","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd2272515100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ रोड पर ट्रक से कुचलकर मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ रोड पर ट्रक से कुचलकर मां-बेटी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-मेरठ रोड पर ट्रक से कुचलकर मां-बेटी की मौत
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भगवानगंज मंडी के पास बुधवार की सुबह बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर कुकड़ा गांव निवासी मंजू देवी (47) और उनकी बेटी प्रिया (22) की मौत हो गई, जबकि प्रिया की बेटी तमन्ना (4) और पिता सुरेंद्र सिंह (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेंद्र सिंह रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए दिल्ली-मेरठ रोड पर जाम लगा दिया।
सूचना मिलने पर विधायक डॉ. मंजू सिवाच, एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा, एसडीएम आदित्य प्रजापति तथा नगर पालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा एक व्यक्ति को नौकरी के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। एसपी ग्रामीण का कहना है कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के बाद पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने ट्रैफिक पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
कोट....
मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से पीड़ित परिवार की मदद की संस्तुति शासन को भेजी गई है। प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है।- आदित्य प्रजापति, एसडीएम मोदीनगर