फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

दिल्ली से अगवा हुई बच्ची का शव भोजपुर में मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : GHAZIABAD City
दिल्ली से अगवा हुई बच्ची का शव भोजपुर में मिला
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से चार दिन पहले अपहृत नौ वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार सुबह भोजपुर थानांतर्गत पट्टी गांव के जंगल में मिला। एक संदिग्ध आरोपी की लोकेशन मिलने पर दिल्ली पुलिस ने दो दिन से मोदीनगर क्षेत्र में डेरा डाला था। संदिग्ध को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली निवासी आरोपी जॉनी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने शव बरामद किया। शव बरामद होने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी के तिबड़ा गांव निवासी दो रिश्तेदारों को भी हिरासत में लिया है। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की आशंका है। हालांकि, गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस पूरे मामले को देख रही है। उसे पूरा सहयोग दिया गया था।
गत 23 फरवरी को दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति की 9 वर्षीय बच्ची संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने बच्ची के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। इसी बीच एक संदिग्ध पुलिस के निशाने पर आ गया। जिसकी लोकेशन मोदीनगर के आसपास मिल रही थी। दो दिन से दिल्ली पुलिस ने मोदीनगर में डेरा डाला हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने नगर के तिबड़ा गांव में दबिश देकर संदिग्ध और उसके रिश्तेदार को उठा लिया। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस दिल्ली निवासी जॉनी तक पहुंची। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने तिबड़ा-पट्टी संपर्क मार्ग स्थित ईख के खेत से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया। दिल्ली पुलिस ने तिबड़ा निवासी दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। वारदात में उनका हाथ होने की आशंका भी जताई गई। कानूनी औपचारिकता पूरी कर दिल्ली पुलिस आरोपियों को लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
भोजपुर स्थित पटटी के जंगल में शुक्रवार सुबह बच्ची का शव मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों में जॉनी और उसके रिश्तेदारों को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा है। सीओ मोदीनगर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि दिल्ली से लापता बच्ची का शव भोजपुर के पट्टी गांव के जंगल से बरामद हुआ है। दिल्ली पुलिस का सहयोग करते हुए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव लेकर दिल्ली रवाना हो गई। मामले की विवेचना दिल्ली पुलिस कर रही है। मामले की पूरी जानकारी वही दे सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की हत्या में पहले भी जेल जा चुका है आरोपी जॉनी
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि जॉनी करीब दस साल पहले एक युवती की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। साहिबाबाद से लापता हुई एक युवती की लाश भी भोजपुर थाना क्षेत्र के ही सैदपुर गांव के जंगल में मिली थी। जिसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने जॉनी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार जॉनी बेहद शातिर बदमाश है और उसने दो शादी की हुई है। अपहृत बच्ची के साथ संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हो गया था। जिसके फुटेज के सहारे पुलिस जॉनी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed