फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

यूजर चार्ज के खिलाफ महिलाओं ने नगर निगम में किया विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नगर निगम कार्यालय पर यूजर चार्ज का विरोध करतीं महिलाएं। - फोटो : GHAZIABAD City
यूजर चार्ज के खिलाफ उतरीं महिलाएं
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुराने कैला क्षेत्र में नगर निगम ने दो साल के कूड़ा कलेक्शन यूजर चार्ज के बिल भेजे तो महिलाओं में रोष बढ़ने लगा। बृहस्पतिवार को क्षेत्र की महिलाएं नगर निगम मुख्यालय पहुंचीं और यूजर चार्ज का विरोध कर डिमांड बिल निरस्त किए जाने की मांग की।

महिलाओं का कहना है कि उनके क्षेत्र में अभी डेढ़-दो माह पहले ही कूड़ा कलेक्शन वाहन आने शुरू हुए हैं। यह वाहन भी उनके घरों तक नहीं आते, बल्कि एक चौराहे पर लाकर खड़े कर दिए जाते हैं। महिलाओं को कूड़ा डालने के लिए करीब 50 से 100 मीटर दूर जाना पड़ता है। उनका कहना है कि नगर निगम ने 50 रुपये प्रति माह के हिसाब से हर घर में 1200 रुपये का बिल भेज दिया। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में लोगों की आमदनी वैसे ही खत्म हो गई है, अब जबरदस्ती उनसे पैसा वसूला जा रहा है। उनका कहना है कि जब से नगर निगम ने सुविधा दी है, तभी से यूजर चार्ज वसूला जाए। दो माह का यूजर चार्ज देने के लिए वह तैयार हैं। उन्होंने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा को शिकायत देकर डिमांड बिल निरस्त करने की मांग की है। इस दौरान प्रकाशी, शशि, पवित्रा, सर्वेश, ममता, सरोज, धर्मवती, पुष्पा, सीमा, संतोष, रेशम आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed