फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

खंजरपुर में लगाए बैनर, भाजपाइयों का प्रवेश वर्जित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मोदीनगर के खंजरपुर गांव में ग्रामीणों ने लगाए बीजेपी रिजेक्ट के पोस्टर। - फोटो : SHAHIBABAD
खंजरपुर में लगाए बैनर, भाजपाइयों का प्रवेश वर्जित
विज्ञापन

मोदीनगर। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच मोदीनगर के खंजरपूर गांव के बाहर होर्डिंग व बैनर लगाए गए हैं। ग्रामीणों की तरफ से लगाए गए इन होर्डिंग पर लिखा गया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं का आना सख्त मना है। अचानक से लगाए गए होर्डिंग के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस व प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर भाजपा को लेकर रोष है। हालांकि कोई भी यह जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है कि इन होर्डिंग व बैनर को किसकी तरफ से लगाया गया है।
रविवार को हापुड़ रोड पर खंजरपुर मार्ग के सामने तथा गांव में भाजपा विरोधी बैनर लगा दिए। प्रशासन को बैनर के बारे में जानकारी मिली तो हलचल बढ़ गई। किसान एकता जिंदाबाद के साथ लगाए गए बैनर में एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह तो दूसरी तरफ किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की फोटो लगी है। बैनर के बीच में प्रधानमंत्री और भाजपा का पार्टी सिंबल कमल का फूल बनाकर रिजेक्ट लिखा गया है। बैनर में नीचे लिखा गया है कि खंजरपुर गांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं को आना सख्त मना है। हालांकि जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन हरकत में आया और बैनरों को हटा दिया गया।
विज्ञापन

कोट
पार्टी किसानों के साथ है और किसानों के हित की सोचती है। पार्टी कार्यकर्ता आज गांव में गए थे। कुछ भिन्न विचारधारा के लोगों ने बैनर लगा दिए थे, जो उतार दिए गए हैं। माहौल बिलकुल ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश सिंहल, जिलाध्यक्ष भाजपा
जानकारी मिलने के बाद सभी होर्डिंग व बैनर हटा दिए गए है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बैनर लगाने वालों की पहचान की जा रही है, जिस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार सिंह,सीओ मोदीनगर

लगाए गए बैनर बीजेपी विधायक के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों पर बरसाए गए पत्थरों का आक्रोश है। बीजेपी कार्यकर्ताओं को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।
- अजीत, रालोद नेता, खंजरपुर
भाजपा नेताओं और लोनी विधायक द्वारा किसानों की प्रति अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल से लोगों में आक्रोश है। आने वाले समय में गांव-गांव में भी ऐसे बैनर लगे मिलेंगे। भाजपा नेताओं को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।
- सुनील शर्मा, ग्रामीण व महासचिव, पउप्र कांग्रेस किसान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed