फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

अपहरण कर 10 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
अपहरण कर 10 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात रिश्तेदार के यहां खाना देकर लौट रही 10 वर्षीय बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों में 16 वर्षीय एक लड़का भी है।

गांव निवासी की व्यक्ति की 10 वर्षीय बेटी मंगलवार देर रात कुछ दूरी पर रहने वाली रिश्तेेेदार के यहां खाना देकर लौट रही थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के दो युवक मौका देखकर बच्ची का मुंह दबोचकर अपहरण कर बंद पड़े एक मकान में लग गए। यहां दोनों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को बदहवास छोड़कर भाग गए। परिजन बच्ची को खोजते हुए वहां पहुंचे तो घटना का पता चला। बच्ची की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी। वहीं, सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि बच्ची के पिता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों में एक किशोर और दूसरे की वास्तविक आयु का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed