{"_id":"5e3c5c268ebc3ee5e3787745","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd1936448117","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग छात्र के एटीएम का क्लोन बनाकर खाते से दस हजार रूपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग छात्र के एटीएम का क्लोन बनाकर खाते से दस हजार रूपये निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र के एटीएम का क्लोन बनाकर खाते से दस हजार निकाले
मोदीनगर। एटीएम बूथ पर बैलेंस पता करने के गए इंजीनियरिंग छात्र के डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर दस हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इसके अतिरिक्त एक महिला के एटीएम से भी बीस हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी दिपांशु वर्मा एक इंजीनियरिंग कॉलेज में फाइनल ईयर के छात्र हैं। तीन फरवरी को वह राज चौपला स्थित एक बैंक के एटीएम बूथ में बैलेंस पता करने गए। इसके दो दिन बाद दिपांशु के खाते से दस हजार रुपये निकासी का मैसेज पहुंचा। छात्र का आरोप है कि बैलेंस चेक करने के दौरान उसके एटीएम कार्ड का क्लोन बनाया गया जिसके बाद उसके खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए गए। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अतिरिक्त बेगमाबाद निवासी गीता देवी के एटीएम से बीस हजार रुपये निकलने का मामला सामने आया है। गीता देवी ने बताया कि दो दिन पहले वह एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ से पैसे निकालने गई थी। उस समय वहां पर दो युवक मौजूद थे। युवकों ने महिला की मदद करने का नाटक करते हुए उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से बीस हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से मैसेज आने के बाद महिला को घटना की जानकारी लगी।