फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

पीसीएस परीक्षा 13 केंद्रो पर हाईवे पर लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रविवार को मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा भीषण जाम
13 केंद्रों पर हुई पीसीएस परीक्षा, हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन

मुरादनगर। पीसीएस परीक्षा रविवार को 13 केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा छूटने के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। रविवार को पीसीएस परीक्षा के चलते हाईवे किनारे मोरटा से लेकर गंगनहर तक परीक्षार्थियों की भीड़ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह से लेकर दोपहर तक हाईवे पर कटों के कारण जाम लगा रहा। हालांकि प्रत्येक कट पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए गये, ताकि हाईवे पर जाम न लगे। इसके बावजूद परीक्षा छूटने के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं परीक्षा के चलते पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों के हाईवे पर चलने का समय निर्धारित किया था। मुरादनगर में यूआईएमटी, सतवास, केएन, जेएलएम गल्र्स, एलएमटी जनता, श्री हंस, पूर्ण ज्ञानांजलि इंटर व इंटरनेशनल स्कूल,राजकीय आर्डिंनेंस, कोलंम्बिया कांवेंट, एचएलएम, रिलायबल आदि कॉलेज में पीसीएस की परीक्षा संपंन हुई। जाम से बचने के लिए लोगों ने संपर्क मार्गो का सहारा लिया। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसी नजर आईं। एसएचओ का कहना है कि वाहनों की अधिकता के चलते हाईवे पर वाहन धीमीगति से चल रहे थे, प्रत्येक कट पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात थे, जिससे जाम न लगे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed