{"_id":"5d5075e78ebc3e6cd666e78f","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd18219568","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में हंगामा, फटकारी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में हंगामा, फटकारी लाठियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में हंगामा, पुलिस ने चलाई लाठी
मोदीनगर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के स्वागत समारोह के दौरान मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच के कार्यालय पर हंगामा हो गया। जैसे ही काफिला वहां पहुंचा, पहले से जमा भीड़ ने दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठी चलाकर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और काफिले को किसी तरह आगे बढ़ाया। पुलिस के लाठी बरसाते ही वहां भगदड़ और अफरातफरी मच गई, जिसमें कई महिलाएं चोटिल हो गईं। पुलिस ने दर्जनभर ज्ञात सहित लगभग पचास लोगों के खिलाफ रोड जाम करने का मुकदमा दर्ज किया है।
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का रविवार को मोदीनगर में तीन जगह स्वागत समारोह कार्यक्रम था। दोपहर में उनका काफिला जैसे ही मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच के कार्यालय पर पहुंचा तो वहां पहले से हाथों में तख्तियां और बैनर लिए खड़े सैकड़ों महिलाओं और युवकों ने जबरदस्त नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ ने भाजपा अध्यक्ष की गाड़ी को घेर लिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। जिसके चलते पूरा माहौल गरमा गया। कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी आपस में उलझ गए। गहमा गहमी और हंगामे के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने मृतका की मां गीता शर्मा को अपने पास बुलाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को काफिले के सामने से हटाया और किसी तरह काफिला रवाना कराया। काफिला जाते ही पुलिस आक्रामक हो गई और प्रदर्शनकारी महिलाओं और युवकों पर जमकर लाठियां बरसाईं। जिससे भगदड़ मच गई। प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा का कहना है कि कार्यक्रम में हंगामा और रोड जाम करने वाले दर्जनभर ज्ञात लोगों सहित 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाने के सामने प्रदर्शन कर नगर में निकाला था जुलूस
मृतका आंचल शर्मा के परिजनों और सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार सुबह थाने के सामने भी नारेबाजी करते हुए हंगामा किया था और नगर में पैदल मार्च निकाला था। इसके बाद ये लोग जुलूस की रूप में विधायक डॉ. मंजू शिवाच के कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
ये था मामला
बीते तीन अगस्त को नवविवाहिता आंचल शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई थी। मृतका के पिता उमेश शर्मा ने उसके पति पंकज सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतका के परिजनों ने ही उसके पति पंकज और ससुर कृष्णदत्त को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था लेकिन बाकी तीन नामजद आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर बाकी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इन्हीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया।