फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Meerut News: हत्या करने वाले बदमाशों को स्कूटी मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बदमाशों को स्कूटी मुहैया कराने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

मुरादनगर। आर्यनगर कॉलोनी में 15 दिन पूर्व हुई अपंजीकृत क्लीनिक संचालक शमशाद की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दो शूटरों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
एसीपी सदर निमिष पाटिल ने बताया कि शमशाद की हत्या करने वाले शूटरों को डमी मोबाइल व स्कूटी मुहैया कराने वाले फैसल अंसारी निवासी गोला कुआं लिसाड़ी मेरठ को गिरफ्तार कर लिया है। फैसल अंसारी ने ही शूटरों को स्कूटी व डमी मोबाइल मुहैया कराया था। जबकि हत्यारों को शरण देने वाले अजहर निवासी फरीदनगर भोजपुर को भी गिरफ्तार किया है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी अदनान फरार चल रहा है।
विज्ञापन

11 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे आर्यनगर कॉलोनी में अपंजीकृत क्लीनिक संचालक शमशाद की स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दो शूटरों को गिरफ्तार किया था। दो लाख रुपये की सुपारी देकर रिश्तेदार ने शमशाद की हत्या कराई थी। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed