फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Meerut News: मायके में हुआ अंजू का अंतिम संस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मायके में हुआ अंजू का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर के फजलगढ़ गांव निवासी विवाहिता का अंतिम संस्कार मेरठ स्थित उसके मायके हुआ। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंजू के परिजन शव अपने गांव ले गए और वहीं उसका अंतिम संस्कार किया। उधर पुलिस ने शक्रवार को आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फजलगढ निवासी सब्जी विक्रेता दिनेश प्रजापति ने प्रेम संबंधों के चलते अपनी पत्नी अंजू की गला घोटकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने शव को जमीन में दबाकर वहां बाजरा बो दिया था। पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर नाले के पास गड्ढे से अंजू का शव बरामद किया था। शुक्रवार को अंजू के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने और सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद अंजू के परिजन उसका अपने गांव मेरठ स्थित रोहटा थाना क्षेत्र के गांव सलाहपुर गांव ले गए। गमगीन माहौल में देर शाम वहीं उसका अंतिम संस्कार हुआ। अब दंपती के बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल छा गए है। उनके तीन छोटे बच्चे है। मां की हत्या हो गई है और पिता हत्या के आरोप में जेल चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed