फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Meerut News: दुष्कर्म के विरोध पर 13 साल के किशोर ने की थी बच्ची की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दुष्कर्म के विरोध पर 13 साल के किशोर ने की थी बच्ची की हत्या
विज्ञापन

मोदीनगर। गांव गदाना में शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की गई छह साल की मासूम बच्ची की हत्या गांव के ही 13 साल के किशोर ने की थी। उसे गिरफ्तार कर रविवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा हो जाने का दावा किया। पुलिस का कहना है कि छठी कक्षा में पढ़ने वाले किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। बच्ची के विरोध करने पर ईंट उठाकर उसके सिर में दे मारी। वह लहूलुहान होकर भागने लगी तो उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी मौत हो जाने तक ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किए और फिर भाग निकला।
डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि पुलिस उस तक पेड़ पर लटकी मिली उसकी खून से सनी कमीज के जरिए पहुंची। हत्या के दौरान उसकी कमीज पर खून के छींटे आए थे। उसने कमीज को धो-कर घर के पास पेड़ पर फेंक दिया था। यह टहनियों में उलझ गई थी। पुलिस का कहना है कि उसे शनिवार की दोपहर स्कूल से ही हिरासत में लिया गया था। उस पर शक उसकी कमीज से हुआ था। घटना के खुलासे में लगीं पुलिस की सात टीमों में से एक ने यह कमीज लटकी देखी थी। उसे उतारकर देखा गया तो उस पर खून के निशान नजर आ रहे थे। यह कमीज गांव के लोगों को दिखाई गई तो एक बच्चे ने इसे किशोर की बताया। पुलिस को गुमराह करने के लिए किशोर हत्या के बाद स्कूल पहुंच गया था। पुलिस उसे स्कूल से थाने ले आई।
विज्ञापन

गम और गुस्से से बीच हुआ अंतिम संस्कार : गदाना गांव में रविवार सुबह गम और गुस्से के बीच बच्ची का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों का गुस्सा देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी को लगाया गया था। विधायक डॉ. मंजू शिवाच, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा तथा पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रमेश प्रजापति सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिटोड़े के पास मिला था शव : बच्ची का शव शनिवार सुबह खेल के मैदान में बिटोड़े के पास पड़ा मिला था। वह अपनी ताई से खेलने के लिए जाने की बात कहकर गई थी। उसके पिता और मां मजदूरी पर गए हुए थे। खेलने के लिए पहुंचे बच्चों ने शव देखकर बच्ची की ताई को इसकी सूचना दी थी।
दोस्तों के साथ देखता था अश्लील वीडियो
1. पुलिस ने पूछा कि उसने बच्ची से दुष्कर्म करने की क्यों सोची? पुलिस का कहना है कि उसने बताया कि उसे अकेला देखकर उसके मन में गलत ख्याल आ गया। वह दोस्तों के साथ मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखता था। वीडियो से ही उसके मन में इस तरह की बातें आती थीं।
2. हत्या के बारे में उसने बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि इतनी छोटी बच्ची दुष्कर्म का विरोध करेगी और चिल्लाने लगेगी। उसके विरोध करने पर उसे लगा कि वह घर जाकर सब बता देगी और वह पकड़ा जाएगा। पकड़े जाने के डर से उसने ईंट उठाई और उस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर डाले।
3. पुलिस ने बताया कि कमीज पर खून लगा होने के बारे में पूछने पर भी उसने गुमराह करने की कोशिश की। उसने पहले कहा कि कुछ दिन पहले उसे चोट लग गई थी, उसी से कमीज पर खून लग गया। सख्ती से पूछताछ पर उसने बताया कि खून बच्ची का ही है। वह कमीज बदलकर स्कूल गया था।
4. हत्या के बाद स्कूल जाने के सवाल पर उसने कहा कि उसे लगा था कि ऐसा करने पर उस पर किसी को शक नहीं होगा। लोग समझेंगे कि वह स्कूल में था। उसे उम्मीद नहीं थी कि उसकी पेड़ पर लटकी कमीज पर किसी की नजर पड़ेगी।
छात्रों की गवाही से खुली पोल
किशोर ने पुलिस से कहा कि वह सुबह ही स्कूल आ गया था, उसने हत्या नहीं की है। इस पर पुलिस ने कक्षा के अन्य छात्रों से पूछा कि वह स्कूल किस समय आया था? उन्होंने बताया कि वह लगभग 12 बजे आया था और चुपचाप पीछे आकर बैठ गया था। इस पर पुलिस को यकीन हो गया कि हत्या उसने ही की है। हालांकि, वह जुर्म कुबूल नहीं कर रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कुबूल किया और पूरा घटनाक्रम बताया।

पिता ने नशे में फूंक दिया था घर
आरोपी किशोर बेहद गरीब परिवार का है। पिता मजदूरी करता है और नशे का आदी है। उसने ढाई महीने पहले नशे में अपने घर में आग लगा दी थी। इस पर उसकी पत्नी ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस को उसके पास से नशे का सामान मिला था। इस पर उसे एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया था। तब से वह जेल में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed