फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Meerut News: घर के पास खेलने गई बच्ची की ईंट से प्रहार कर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
छह वर्षीय बच्ची भू​मि का फाइल फोटो । - फोटो : GHAZIABAD City
घर के पास खेलने गई बच्ची की ईंट से प्रहार कर हत्या
विज्ञापन

मोदीनगर। गांव सदाना में शनिवार की सुबह घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची भूमि की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घर से 50 मीटर की दूरी पर खेत के पास खाली पड़े मैदान में उसका शव लहूलुहान अवस्था में मिला। शरीर पर कई गहरे घाव नजर आ रहे थे। पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचलने की कोशिश की गई। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है जबकि पुलिस ने हत्यारे का कोई सुराग लगा पाई है और न ही हत्या की वजह मालूम कर सकी है।
भूमि के पिता रिंकू प्रजापति और मां प्रियंका मजदूरी करते हैं। दोनों मजदूरी पर ही गए हुए थे। सुबह नौ बजे भूमि खेलने के लिए निकल गई। उस समय तक वहां और बच्चे नहीं आए थे। बच्चे दो घंटे बाद 11 बजे पहुंची। वहां भूमि का लहूलुहान अवस्था में पड़ा शव देखकर बच्चों की चीख निकल पड़ी। बच्चे उल्टे पांव भागे और भूमि की ताई कविता को बताया। परिजन भूमि को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

लोगों ने मोदीनगर थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। फोरेंसिक यूनिट के साथ पहुंची पुलिस ने मौका ए वारदात से घटना साक्ष्य जुटाए। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की लेकिन हत्यारे और हत्या की वजह के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे, सिर और हाथ पर किए प्रहार
हत्यारे ने भूमि की जान बड़ी बर्बरता से ली। उसका सिर फोड़ा गया। चेहरे को कुचलने की कोशिश की। हाथ पर भी गहरे जख्म मिले हैं। ऐसे लग रहा था कि हत्यारे ने मासूम बच्ची की जान निकलने तक ताबड़तोड़ प्रहार किए। मौका ए वारदात पर ही पुलिस को खून से सनी ईंट मिली। आसपास के खेत में गेहूं की फसल खड़ी है। जिस मैदान पर हत्या की गई, वह काफी समय से खाली है। यहां बच्चे खेलते हैं। भूमि का शव मिलने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लहूलुहान शव देख लोग गुस्से से भर गए।
हंसता हुआ छोड़ गए थे बेटी को वापस आए तो लहूलुहान शव मिला
भूमि के पिता रिंकू निवाड़ी रोड पर एक दुकान में काम करते हैं। उन्हें दुकान पर ही भूमि की हत्या की खबर मिली। मां प्रियंका को भी फोन से सूचना दी गई। दोनों रोते-बिलखते आए। बार-बार यही कहे जा रहे थे कि जिस बेटी को हंसता हुआ छोड़ गए थे, थोड़ी देर बाद ही उसका लहूलुहान शव मिला है। यह सब कैसे हो गया? किस दरिंदे ने हमारी बेटी की जान ले ली? रिंकू के दो बच्चों में भूमि छोटी थी। बड़ा बेटा कनिष्क सात साल का है। भूमि आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने जाती थी।

800 मीटर की दूरी से आधा घंटे में पहुंची पुलिस
घटनास्थल मोदीपोन पुलिस चौकी से करीब 800 मीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों का कहना है कि इतने नजदीक भी पुलिस को सूचना देने के बाद पहुंचने में आधा घंटे से अधिक का समय लगा। इसे लेकर भी ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। उन्होंने कहा कि फोन पर पुलिस ने कहा कि आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस आई नहीं। कई बार फोन करने पर पुलिस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed