फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Meerut News: दुकानदार ने बच्ची से की छेड़छाड़, परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 17 Jan 2023 04:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2023 04:14 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad

मोदीनगर में एक कॉलोनी में एक दुकानदार ने सामान लेने आई बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता दुकान पर पॉपकॉर्न लेने आई थी, इसी दौरान दुकानदार ने मौका देखकर बच्ची के अंगों से छेड़छाड़ की। बालिका के भाई ने थाने में घटना की तहरीर दी।

विज्ञापन


नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री रविवार शाम एक दुकान पर पॉपकॉर्न लेने के लिए गई थी। दुकानदार ने सामान देने के बाद बालिका को किसी बहाने से अंदर बुला लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि दुकानदार ने अश्लीलता करते हुए उसके आंतरिक अंगों से छेड़छाड़ की। बालिका ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट भी की। मौका पाकर बालिका वहां से बच निकली और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा मेरठ कॉलेज, देखिए मौके की तस्वीरें

परिजनों ने दुकानदार से घटना का विरोध जताया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता और बदसलूकी करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बालिका के भाई की तहरीर पर आरोपी दुकानदार मोहित कुमार के खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Meerut News : पेट्रोल पंप पर जमकर मारपीट, खूब चले लाठी-डंडे, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed