{"_id":"6364178d4a8780327115b3ac","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd24713725","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने छात्र को कुचला, परिजनों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने छात्र को कुचला, परिजनों ने हाईवे किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने छात्र को कुचला, परिजनों ने हाईवे किया जाम
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर आईटीएस पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार दोपहर बजरी से भरे ट्रक ने बाइक सवार छात्र यशदीप त्यागी उर्फ यश (15) को कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लग गया।
बसंतपुर सैंथली गांव में किसान सचिन त्यागी परिवार समेत रहते हैं। सचिन त्यागी ने बताया कि यशदीप बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक से डेयरी पर जा रहा था। हाईवे पर आईटीएस पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो बजरी से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही यश ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही गांव से काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना पर थाना प्रभारी सतीश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
पिता ने लगाया हत्या का आरोप
छात्र यशदीप के पिता सचिन त्यागी ने बताया कि गांव में कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। उन्होंने साजिश कर यश की हत्या कराई है। यह हादसा नहीं हत्या है। वह बेटे की हत्या का आरोप लगाते हाईवे पर करीब तीन घंटे तक बैठे रहे। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
मां ने पुलिसकर्मियों से की हाथापाई
बेटे की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां मीना रोती बिलखती मौके पर पहुंची। वह बेहाल होकर पुलिस चौकी पर पहुंचीं, चौकी के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। उनका आरोप था कि उसके बेटे की हत्या हुई है, पुलिस सुनवाई नहीं कर रही।
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि यशदीप की सड़क हादसे में मौत हुई है। परिजनों की ओर ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन जो भी आरोप लगा रहे हैं, उन तथ्यों की भी जांच की जा रही है।