फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

2024 पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतना अगला लक्ष्य : मीराबाई चानू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
2024 पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतना अगला लक्ष्य : मीराबाई चानू
विज्ञापन

योगेश गुप्ता
मोदीनगर। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता पद्मश्री मीराबाई चानू का अगला लक्ष्य 2024 में पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का है। देश के लिए पदक जीतने के सपने को साकार करने के लिए वेट लिफ्टर मीराबाई चानू दिनरात मेहनत कर रही हैं। टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के बाद देश में महिला वेटलिफ्टिंग को एक नई पहचान मिली है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल और ओलंपिक खेलों में लगातार पदक आने के बाद कुश्ती और कबड्डी की तरह ही वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के लिए तमाम अवसर खुले हैं। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सीकरी कला गांव स्थित आरएन रिसोर्ट में चल रही खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग लीग में मीराबाई चानू कलाई में खिंचाव की वजह से नहीं खेल पाईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका पूरा फोकस अगले माह होने वाली विश्व चैंपियनशिप पर है। ऐसे में वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहती हैं। रियो ओलंपिक के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए, अगर आप पूरी लगन से प्रयास करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आईं आर्थिक चुनौतियां, नहीं मानी हार
अतीत को याद करते हुए मीराबाई चानू ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह लकड़ी बीनती थीं। अपने बड़े भाई से ज्यादा वजनी गठ्ठा आसानी से उठा लेती थी। गरीबी के दौर का यह अभ्यास मेरे लिए ताकत बना। युवाओं में प्रतिभा है तो वह बिना संकोच किए अपने हुनर को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि विविधताओं से भरे भारत में असंख्य प्रतिभाएं है, खासकर गांवों में प्रतिभाओं का खजाना है। कोच की तारीफ करते हुए कहा कि द्रोणचार्य अवार्डी विजय शर्मा बहुत योग्य कोच है। उनके मार्गदर्शन में ही कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed