फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

राष्ट्रीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उतरे कई सितारे, दिखाया दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
राष्ट्रीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उतरे कई सितारे, दिखाया दम
विज्ञापन

मोदीनगर। खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता में ओलंपियन मीराबाई चानू, राष्ट्रमंडल खिलाड़ी बिंदिया रानी सहित 300 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। पहले दिन 40 किलो, 45 और 49 किलो भारवर्ग में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दिवसीय प्रतियोगिता में तीन वर्ग यूथ, जूनियर और सीनियर वर्ग में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगी। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित आरएन रिसोर्ट में शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ ओलंपियन मीराबाई चानू, राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक डॉ. मंजू शिवाच और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. पवन सिंघल ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध प्रदेश, तेलगांना, तमिलनाडु, केरल, मेघालय, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा पुलिस व रेलवे के 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। गेम के नेशनल कोच विजय शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का राष्ट्रीय शिविर में चयन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से खेलो इंडिया के तहत प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। इससे पहले यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर इंडिया वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सहदेव यादव, महासचिव आन्नदे गौड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता स्वदेश जैन, सतेंद्र त्यागी, राष्ट्रीय खिलाड़ी सुधीर चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दिखेगा ओलंपियन मीराबाई चानू का प्रदर्शन
खेलों की दृष्टि से शुक्रवार का दिन मोदीनगर के लिए ऐतिहासिक रहा। प्रतियोगिता में ओलंपिक और राष्ट्रमंडल के कई खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता मीराबाई चानू शनिवार को अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। इसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता में भारोत्तोलन के राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा, राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता बिंदिया रानी सहित कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा के प्रयास से प्रतियोगिता का आयोजन मोदीनगर में हो रहा है।

क्षेत्र के लिए गर्व की बात : डॉ. सत्यपाल
बागपत-मोदीनगर से सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मोदीनगर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन गर्व की बात है। प्रतियोगिता से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ने के साथ ऊर्जा का संचार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सरकार की ओर से हर संभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed