फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

त्योहार से पहले दिलाया जाए गन्ने का बकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
त्योहार से पहले दिलाया जाए गन्ने का बकाया
विज्ञापन

मोदीनगर। किसानों ने त्योहारों से पहले बकाया गन्ना भुगतान करने की मांग उठाई है। इसके लिए शुक्रवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिला गन्ना अधिकारी से मिलने गया और मोदी शुगर मिल पर बकाया भुगतान कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने चेताया कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप तेवतिया से मिलने पहुंचे किसानों ने अपनी मांगों को रखा। किसान नेता अरुण दहिया ने बताया कि मोदी शुगर मिल पर ब्याज सहित किसानों के अरबों रुपये बकाया है। गन्ना का भुगतान नहीं होने के कारण किसानों को जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। आर्थिक तंगी के कारण बच्चों के फीस जमा नहीं हो पा रही। इस दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव अजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में सतेंद्र तोमर, वरुण दहिया, अजीत सिंह, नेपाल सिंह, उम्मेद सिंह, प्रवीण, विजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed