फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

कलेक्शन एजेंटों ने हड़पे 10 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:43 AM IST
सार

कलेक्शन एजेंटों ने हड़पे 10 लाख रुपये मोदीनगर।कंपनी के प्रबंधक शौकिंद्र राणा ने बताया कि एजेंटों ने महिलाओं से ऋण की उगाही की 10 लाख रुपये से अधिक की राशि का गबन कर लिया।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

कलेक्शन एजेंटों ने हड़पे 10 लाख रुपये
विज्ञापन

मोदीनगर। एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ताओं (एजेंटों) ने कंपनी के बांटे गए ऋण की किस्त के 10 लाख रुपये से अधिक रकम हड़प लिए। मामले में कंपनी के प्रबंधक की तहरीर पर पांच एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

प्राइवेट फाइनेंस कंपनी भारत फाइनेंसियल इंक्लुजन लिमिटेड का शाखा कार्यालय नगर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में है। कंपनी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को छोटे ऋण देती है। कंपनी के प्रबंधक शौकिंद्र राणा ने बताया कि एजेंटों ने महिलाओं से ऋण की उगाही की 10 लाख रुपये से अधिक की राशि का गबन कर लिया। महिलाओं की किस्त जमा नहीं होने पर उन्हें नोटिस जारी किए जाने पर मामले का खुलासा हुआ। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अजय कुमार, प्रवीण कुमार, छोटू सिंह, कैलाश कुमार और अमित शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed