फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

एक ही नंबर की दो बाइक पकड़ी, चाचा गिरफ्तार भतीजा फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 02:00 AM IST
सार

एक ही नंबर की दो बाइक पकड़ी, चाचा गिरफ्तार भतीजा फरारमोदीनगर।पुलिस ने रविवार रात दिल्ली-मेरठ मार्ग पर चेकिंग के दौरान दोनों बाइक पकड़ ली तथा सलीम को गिरफ्तार कर लिया जबकि शहजाद फरार हो गए।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

एक ही नंबर की दो बाइक पकड़ी, चाचा गिरफ्तार भतीजा फरार
विज्ञापन

मोदीनगर। थाना पुलिस ने नगर में दौड़ रही एक ही नंबर की दो बाइक पकड़ी। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर एक आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी उसका भतीजा शहजाद फरार हो गया। पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि नगर में एक ही नंबर की दो बाइकों के दौड़ने की सूचना मिली। जानकारी के बाद गोविंदपुरी चौकी प्रभारी जगपाल सिंह बाइकों की घेराबंदी में लग गए। जांच पड़ताल में सामने आया कि नगर की वियजनगर कॉलोनी निवासी चाचा सलीम और उसका भतीजा शहजाद एक ही रजिस्ट्रेशन पर दो अलग-अलग बाइक चला रहें हैं। पुलिस ने रविवार रात दिल्ली-मेरठ मार्ग पर चेकिंग के दौरान दोनों बाइक पकड़ ली तथा सलीम को गिरफ्तार कर लिया जबकि शहजाद फरार हो गए। एसएचओ ने बताया कि दोनों बाइक कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है, शहजाद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed