फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

क ने फावड़े का बैंटा मार तेजवीर की थी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 02:00 AM IST
सार

नींद में जगाने पर डेयरी संचालक ने की थी तेजवीर की हत्या मुरादनगर।एसओ सतीश कुमार ने बताया कि नामजद रिपोर्ट होने के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।अधिक शराब का नशा होने के कारण गौरव गहरी नींद में सो रहा था।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

नींद में जगाने पर डेयरी संचालक ने की थी तेजवीर की हत्या
विज्ञापन

मुरादनगर। डेयरी संचालक ने नींद में जगाने से परेशान होकर फावड़े का बैंटा मारकर अपने नौकर तेजवीर की हत्या की। हत्या के बाद बाइक पर शव रखकर डिडौली गांव के जंगल में फेंक दिया। इतना नहीं शिनाख्त मिटाने के लिए मृतक चेहरे पर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
एसओ सतीश कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को डिडौली गांव के जंगल में खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की शिनाख्त की कोशिश शुरू की। एसओ ने बताया कि मृतक की शिनाख्त तेजवीर सिंह उर्फ जोनी पुत्र तेजपाल सिंह निवासी नेकपुर गांव के रूप में हुई। परिजनों ने कपड़ों से मृतक की शिनाख्त की। मृतक के पिता तेजपाल सिंह ने बताया कि गांव निवासी एक युवक अपनी रिश्तेदारी में तेजवीर को बागपत के चमरावल गांव ले गया था। वहां तेजवीर एक डेयरी पर काम करने लगा। 18 सितंबर को परिजनों ने चमरावल गांव निवासी गौरव त्यागी के खिलाफ हत्या व एससी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि नामजद रिपोर्ट होने के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में गौरव ने बताया कि 2 अगस्त की रात अपने दोस्तों के साथ मैने अधिक शराब पी ली थी। अगले दिन 5 अगस्त को तेजवीर ने दूध निकालने व पशुओं को चारा करने के लिए उठाया। अधिक शराब का नशा होने के कारण गौरव गहरी नींद में सो रहा था। बार-बार उठाने पर गौरव को गुस्सा आ गया और उसने पास पड़े फावड़े का बैंटा उठाकर नौकर तेजवीर के सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी। एसओ ने बताया कि मुख्य आरोपी गौरव त्यागी की निशानदेही पर आला कत्ल डंडा व बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

दोस्त के साथ मिलकर बाइक पर शव रखकर डिडौली में फेंका
आरोपी गौरव त्यागी ने बताया कि तेजवीर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद वह अपने दोस्त प्रदीप उर्फ बिट्टू के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। दोनों शव को बाइक पर रखकर रावली रोड के रास्ते डिडौली गांव के जंगल में लाए और फेंक दिया। इतना नहीं शिनाख्त मिटाने के उद्देश्य से मृतक के चेहरे पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गुमराह करने के लिए मृतक के खिलाफ कराई थी चोरी की रिपोर्ट
पुलिस के मुताबिक आरोपी गौरव त्यागी ने पुलिस व परिजनों को गुमराह करने के लिए 10 अगस्त को तेजवीर सिंह के खिलाफ चांदीनगर थाने में मोबाइल व पांच हजार रुपये चोरी कर भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन मृतक के परिजन शुरू से ही गौरव पर हत्या का शक जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed