फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

हादसे के बाद स्कूल में पांच घंटे तड़पती रही घायल छात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हादसे के बाद स्कूल में पांच घंटे तड़पती रही घायल छात्रा
विज्ञापन

मोदीनगर। मानकी पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार सुबह छात्रों और शिक्षकों को स्कूल ले जा रहा ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से कक्षा नौ की छात्रा वंशिका घायल हो गई। हादसे के बाद ऑटो चालक सभी को स्कूल ले गया। इस दौरान घायल छात्रा उपचार के लिए तपड़ती रही, स्कूल प्रबंधन ने न तो छात्रा का उपचार कराया और न ही परिजनों को मामले की जानकारी दी। छुट्टी के बाद चालक घायल छात्रा को घर के बाहर ही छोड़ गया। छात्रा का छोटा भाई भी ऑटो में ही सवार था। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

संजीवनी एस्टेट निवासी 13 वर्षीय वंशिका गांव मानकी स्थित बीटीएम स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। उसका छोटा भाई कार्तिक भी उसी स्कूल में पढ़ता है। बताया गया कि वंशिका के पिता की कोरोना संक्रमण के दौर में मौत हो गई थी, माता बीमार रहती हैं। वंशिका और कार्तिक की परवरिश उसकी मौसी प्रीति शर्मा कर रही हैं। बृहस्पतिवार सुबह वंशिका और कार्तिक रोजाना की तरह ऑटो से स्कूल गए। ऑटो में स्कूल की शिक्षिकाएं भी सवार थीं। ऑटो जैसे ही मानकी पेट्रोल पंप के समीप पंहुचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वंशिका घायल हो गई और उसका भाई कार्तिक बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह ऑटो को सीधा कराया। इसके बाद चालक ऑटो सवार छात्रों और शिक्षिकाओं को लेकर स्कूल पहुंच गया। आरोप है कि घायल छात्रा वंशिका दर्द से तड़पती रही, मगर प्रबंधन ने न ही तो परिजनों को सूचित किया और न ही घायल छात्रा का उपचार कराया। पीड़ा बढ़ने पर छात्रा को केवल दर्द निवारक मरहम लगा दिया। छात्रा पूरे स्कूल समय में दर्द से छटपटाती रही। छुट्टी के बाद चालक घायल छात्रा को गली के बाहर छोड़ कर चला गया। मौसी प्रीति शर्मा उसे सीएचसी से ले गई। जहां चिकित्सकों ने हाथ में फ्रेक्चर होने की आशंका व्यक्त की है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed