फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two engineers died in an accident in Modinagar

परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़: दर्दनाक हादसे में दो इंजीनियरों की मौत, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल

Mon, 29 Aug 2022 09:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 09:03 AM IST
सार

दर्दनाक हादसे में दो इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हादसे के दौरान सड़क पर चीख-पुकार मच गई थी।

विज्ञापन
Two engineers died in an accident in Modinagar
सड़क हादसा

विस्तार

निवाड़ी गंगनहर मार्ग पर पैंगा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो इंजीनियर पुष्पेंद्र और दीपक हुड्डा की मौके पर मौत हो गई। उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस गंगनहर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


हरियाणा के जनपद रोहतक स्थित कलोई निवासी पुष्पेंद्र सिंह (37) एक संस्थान में इंजीनियर थे। शुक्रवार रात वह अपने साथी अर्बन स्टेट निवासी इंजीनियर दीपक हुड्डा (29) और सहकर्मी लोकेश व उदय के साथ कार से रोहतक से मुरादनगर से वह गंगनहर पटरी मार्ग से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पटरी मार्ग पर पैंगा गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र सिंह और दीपक हुड्डा का मृत घोषित कर दिया। लोकेश और उदय की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिजन शनिवार को बिलखते थाने पहुंचे। गनीमत रही की हादसे के बाद कार गंगनहर में नहीं गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिरफिरे की धमकी: शादी से पहले घर से उठा ले जाऊंगा, मंगेतर ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार, जानें- क्या है माजरा

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुष्पेंद्र के भाई प्रदीप के तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बसपा नेता की मुश्किलें बढ़ीं: अदालत में दाखिल की जाएगी चार्जशीट, घर से फरार है पूरा परिवार, ये है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed