{"_id":"630a7d629a57d811412426ac","slug":"chargesheet-against-haji-yakub-will-be-filed-in-court-tomorrow-meerut-news-mrt602737464","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता की मुश्किलें बढ़ीं: अदालत में दाखिल की जाएगी चार्जशीट, घर से फरार है पूरा परिवार, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता की मुश्किलें बढ़ीं: अदालत में दाखिल की जाएगी चार्जशीट, घर से फरार है पूरा परिवार, ये है पूरा मामला
Mon, 29 Aug 2022 08:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 08:06 AM IST
सार
बसपा नेता याकूब कुरैशी की मुश्किलें और बढ़ेंगी। याकूब कुरैशी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। सीओ कैंट रूपाली राय का कहना है कि दो दिन पहले ही उनके पास विवेचक ने चार्जशीट भेजी है। चार्जशीट में जो खामियां थीं, उसे दूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
मेरठ के खरखौदा और किठौर पुलिस ने 31 मार्च 2022 को याकूब कुरैशी के बेटे इमरान की अलीपुर खरखौदा स्थित मीट फैक्टरी पर दबिश दी थी। यहां अवैध रूप से मीट पैकिंग पकड़ी गई थी। तब पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम और बेटे हाजी इमरान एवं फिरोज उर्फ भूरा सहित 17 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में 10 आरोपियों को जेल भेजकर चार्जशीट फाइल की जा चुकी है।
विज्ञापन
वहीं अभी तक याकूब, संजीदा बेगम, इमरान और फिरोज सहित सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं हो सकी है। पुलिस ने पांच माह में चार्जशीट तैयार करके सीओ कैंट रुपाली राय के यहां भेज दी। सीओ कैंट का कहना है कि चार्जशीट तैयार कर ली गई है। सोमवार को इसे कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: India vs Pakistan: भुवनेश्वर के प्रचंड प्रहार से पस्त हुआ पाक, बाबर को बाउंसर से किया ढेर, चार को बनाया शिकार
खामियां मिलने पर एक सप्ताह पहले की गई थी वापस
विवेचक ने एक सप्ताह पहले चार्जशीट तैयार करके सीओ कैंट को भेजी थी। सीओ की जांच में इसमें कई खामियां मिली थीं। सीओ ने चार्जशीट को वापस लौटाते हुए सभी खामियां दूूर करने के आदेश दिए थे। वहीं, चर्चा थी कि याकूब कुरैशी और उनके परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए खामियां छोड़ी गई हैं।