फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sirfire threatened to lift the girl before marriage

सिरफिरे की धमकी: शादी से पहले घर से उठा ले जाऊंगा, मंगेतर ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार, जानें- क्या है माजरा

Mon, 29 Aug 2022 07:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 07:50 AM IST
सार

एक तरफा प्यार करने वाले आशिक ने शादी से पहले युवती को घर से उठाने की धमकी दी है। उसने युवती के भाई को भी जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Sirfire threatened to lift the girl before marriage
सरधना पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवती के प्यार में पागल एक सिरफिरे ने रिश्ता होने पर शादी से पहले युवती को घर से उठाने की धमकी दी है। वहीं, व्हाट्सएप कॉल कर उसके भाई को भी गोली मारने की धमकी दी। युवती के मंगेतर ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मेरठ में सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता लोनी गाजियाबाद में तय हुआ है। युवती के परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं। वहीं, गांव का ही एक सिरफिरा युवक इस रिश्ते के विरोध में है। ग्रामीणों के अनुसार, वह एक तरफा प्यार के चलते युवती के रिश्ते का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने युवती के भाई को व्हाट्सएप कॉल की। जिसमें उसने रिश्ता किए जाने पर नाराजगी जताई और युवती को शादी से पहले घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी। उसने विरोध किया तो उसे घर में घुसकर गोली मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: India vs Pakistan: भुवनेश्वर के प्रचंड प्रहार से पस्त हुआ पाक, बाबर को बाउंसर से किया ढेर, चार को बनाया शिकार

उधर, युवती के मंगेतर को इसका पता चला तो उसने शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed