फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

प्रसव के दौरान महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
प्रसव के दौरान महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मुरादनगर। प्रसव के दौरान बुधवार रात एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सक्को वाली गली में जोनी परिवार समेत रहता है, बुधवार रात उसने अपनी पत्नी मंजू (24) को शहर के निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। बताया गया है कि उपचार दौरान महिला की हालत अधिक खराब हो गई थी। गंभीर हालत में महिला को मेरठ के लिए रेफर किया गया। मेरठ के अस्पताल के चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि दो घंटे पहले महिला की मौत हो चुकी है। परिजन महिला का शव लेकर वापस आए और अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते जमकर हंगामा किया। डॉक्टर का कहना है कि महिला की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर करना पड़ा था। जिसमें उनकी कोई लापरवाही नहीं है। महिला की डिलीवरी भी मेरठ के अस्पताल में हुई है। हंगामे की सूचना मिलते ही एसओ सतीश कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराया। एसओ ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed