फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

बच्चे का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बच्चे का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

मोदीनगर। गौतमबुद्घनगर के दनकौर थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व हुई 10 वर्षीय बच्चे जुनैद की मौत के मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को बच्चे का शव कब्र से बाहर निकलवाया। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव निवासी मारूफ का पुत्र जुनैद गत दो जून गौतमबुद्घनगर स्थित दनकौर में किसी रिश्तेदारी में गया था। परिजनों को सूचना मिली थी कि नहाते समय मासूम जुनैद की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अगले दिन कलछीना के कब्रिस्तान में बच्चे के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया था। मारूफ ने जुनैद की हत्या की आंशका जताते हुए दनकौर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया। मोदीनगर की उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने बताया कि दनकौर पुलिस की ओर से मिले प्रार्थना पत्र पर बच्चे के शव को कब्र से निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed