फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

बीए के 530 विद्यार्थियों की परीक्षा छूटी, कॉलेज में किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बीए के 530 विद्यार्थियों की परीक्षा छूटी, कॉलेज में किया हंगामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। बीए द्वितीय वर्ष के 530 विद्यार्थियों की परीक्षा छूट जाने पर बृहस्पतिवार को एमएमएच कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। परीक्षा का समय बदलने की सूचना न दिए जाने का आरोप लगाकर विद्यार्थियों ने उनकी परीक्षा कराए जाने की मांग की और कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इसके बाद प्रबंधन ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से वार्ता की और परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित करने के आश्वासन पर विद्यार्थियों ने धरना खत्म किया।
छात्रों का कहना था कि सीसीएसयू की बीए द्वितीय वर्ष की सभी परीक्षाएं सुबह 11 बजे से हुई हैं। बृहस्पतिवार को जनरल अवेयरनेस के पेपर का समय बदलकर सुबह सात बजे कर दिया गया। इसकी सूचना रेग्यूलर कोर्स के छात्र-छात्राओं को तो मिल गई, लेकिन प्राइवेट परीक्षार्थियों को नहीं मिली। वह सुबह 10:30 बजे कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि उनकी परीक्षा सुबह सात बजे से 10 बजे तक हो चुकी है। उनका कहना है कि विद्यार्थियों ने वंचित 530 परीक्षार्थियों को रेग्यूलर कोर्स वालों के साथ परीक्षा देने की अनुमति मांगी तो कॉलेज प्राचार्य ने इनकार कर दिया। फेल होने के डर से विद्यार्थियों का आक्रोश भड़क गया और कॉलेज में धरना देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे चला हंगामा
धरना दे रहे छात्रों ने पहले कॉलेज प्रबंधन से वार्ता की। विद्यार्थी परीक्षा की नई तारीख तय करने पर अड़े थे, वहीं कॉलेज प्रबंधन यह अधिकार विश्वविद्यालय में निहित होने की बात कहकर तारीख तय नहीं कर रहे थे। इसी खींचतान में करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी दोनों के बीच फंसे नजर आए। कोतवाली एसएचओ ने भी छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद प्राचार्य ने यूनिवर्सिटी को ई-मेल कर जानकारी दी। वहां से दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन दिया गया, इसके बाद हंगामा खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाओं की डेटशीट में पहले से ही परीक्षा का समय लिखा हुआ था। कुछ छात्र-छात्राओं ने उसे ध्यान से नहीं पढ़ा, जिसकी वजह से यह दिक्कत हुई। प्राइवेट कोर्स के 2 हजार में से करीब 1500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। फिर भी विश्वविद्यालय से दोबारा परीक्षा कराने का आग्रह किया गया है। विश्वविद्यालय ने 5 जुलाई से पहले दोबारा परीक्षा करा लेने का आश्वासन दिया है। किसी भी विद्यार्थी का नुकसान नहीं होगा। - डॉ. पीयूष चौहान, प्राचार्य एमएमएच कॉलेज

चीफ प्रॉक्टर का घेराव किया
परीक्षा कार्यक्रम में हुए बदलाव की वजह से बृहस्पतिवार को मुल्तानी मल मोदी पीजी कॉलेज में छात्रों की परीक्षा छूट गई। विरोध में परीक्षार्थियों ने कॉलेज परिसर में हंगामा कर चीफ प्रॉक्टर का घेराव किया। पुलिस ने समझाकर छात्रों को शांत कराया। चौ. चरणसिंह विवि की बीए प्राइवेट द्वितीय वर्ष के कोड 010 जनरल अवेरयरनेस की परीक्षा छूट जाने पर परीक्षार्थी विरोध में हंगामा करने लगे और प्राचार्य के कक्ष में पहुंच गए। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम में बीए प्राइवेट के सभी पेपर दूसरी पाली में होना निश्चित किए गए थे लेकिन एक पेपर सुबह की पाली में करा दिया गया। हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों की मांग थी कि उनकी परीक्षा दोबारा शीघ्र कराई जाए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीके गर्ग का कहना है कि नवीन परीक्षा कार्यक्रम का काफी सारे विद्यार्थियों ने संज्ञान नहीं लिया और उसी के चलते उनकी परीक्षा छूट गई। प्राचार्य का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखा है। विद्यार्थियों के हित में सहानुभूति पूर्वक विचार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed