{"_id":"628be6625986f5233634c1e7","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd238895342","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुर के जंगल में मिला मांस, चार नामजद सहित 16 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुर के जंगल में मिला मांस, चार नामजद सहित 16 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर के जंगल में मिला मांस, चार नामजद सहित 16 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मोदीनगर। सैदपुर गांव के जंगल में सोमवार सुबह पशु अवशेष मिला है। जानकारी के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) के जिलाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं सहित मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि 15- 20 गोवंश की हत्या की है। हियुवा के अध्यक्ष की तहरीर पर 12 नामजद सहित 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव सैदपुर निवासी किसान परवेंद्र का मुरादाबाद संपर्क मार्ग पर खेत है। सोमवार को बारिश बंद होने के बाद परवेंद्र खेत पर पहुंचा। ईंख के खेत के अधिकांश हिस्से में पशु अवशेष पड़े मिले। सूचना पर एएसपी मानुष पारीक, सीओ सुनील कुमार सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी और महामंत्री नीरज शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। आयुष त्यागी ने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोकशी होना पुलिस की विफलता है। स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस बुला ली गई। एएसपी मानुष पारीक ने बताया कि पशु चिकित्सकों की टीम ने खेत में पड़े अवशेषों के नमूने लिए हैं। जेसीबी से गड्ढा खुदावा कर पशु अवशेष दबवा दिए गए हैं। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
मौके से मिली बीयर व शराब की बोतल
ग्रामीणों के अनुसार ईंख के खेत में जगह-जगह पशु अवशेष बिखरे हुए थे। मौके पर रस्सी और कुछ पशु कटान से संबंधित औजार आदि भी पड़े मिले। इसके अलावा घटनास्थल के नजदीक बड़ी मात्रा में बीयर और शराब की बोतलें भी पड़ी थीं। ग्रामीणों का कहना है कि जहां घटना को अंजाम दिया गया, वहां कोई अजांन व्यक्ति नहीं पहुंच सकता है। आरोपी क्षेत्र से वाकिफ थे।