फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

खरीदारी कराने के बहाने ले जाकर पति ने दोस्तों को सौंपी पत्नी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
खरीदारी कराने के बहाने ले जाकर पति ने दोस्तों को सौंपी पत्नी
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ पति के दोस्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति पर खरीदारी कराने के बहाने दोस्तों को सौंपने का आरोप लगाया है। विवाहिता के भाई ने थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हापुड़ के गढ़मुक्तेशवर स्थित एक गांव निवासी युवती का निकाह 14 वर्ष पूर्व भोजपुर थाने के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति उसका उत्पीड़न करता है तथा खुदकुशी करने के लिए मजबूर करता है। विवाहिता के भाई की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार दो मई को उसका पति पिलखुवा बाजार से खरीदारी करने के बात कहकर घर से ले गया था। रास्ते में पति के तीन दोस्त मिले। पति ने विवाहिता को खरीदारी करने के लिए दोस्तों के साथ भेज दिया और खुद लौट आया। आरोप है कि तीनों दोस्त विवाहिता को एक गांव के जंगल में ट्यूबवेल पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तहर अपने घर पहुंची और पति से आपबीती बताई। पति ने मुंह बंद रखने की हिदायत देते हुए किसी से घटना की जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि दोस्तों पर उसकी रकम बकाया है, रकम निकालने के लिए दोस्तों को खुश करना पड़ेगा। विवाहिता की आपबीती सुनने के बाद उसके भाई ने तीन नामजदों के खिलाफ भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed