फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मोदीनगर। कस्बा फरीदनगर में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में चार युवकों ने सेना भर्ती की तैयारी कर रहे केशव सैनी को पीटकर घायल कर दिया। उसे मोदीनगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बीच बचाव करने आए युवक के दोस्तों को भी दबंगों ने पीट दिया। वहीं, मामले में कारवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष के लोग और महिलाओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने हापुड मार्ग पर ट्रैक्टर खड़ा करके जाम लगाने का भी प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हे समझाकर शांत किया।

केशव सैनी आर्मी की तैयारी कर रहा है। वह अपने साथियों के साथ रोजना दौड़ लगाता है। मंगलवार शाम केशव दौड़ लगाने के बाद कस्बे के जंगल में ही एक ट्यूबवेल पर आराम करने लगा। इसी बीच गांव के कुछ दबंग वहां पहुंचे और दौड़ लगाने को लेकर हुई बहस के दौरान गाली गलौच करने लगे। केशव ने गाली देने का विरोध किया तो दबंगों ने उसे पीट दिया। घटना को अंजामद देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। केशव के साथी उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पंकज, नितिन, सुमित और अंकुर के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed