फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

सूदखोर से परेशान ऑटो चालक ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सूदखोर से परेशान ऑटो चालक ने दी जान
विज्ञापन

मोदीनगर। दौसा बंजारपुर गांव निवासी ऑटो चालक भारत भूषण ने एक सूदखोर के उत्पीड़न से त्रस्त होकर जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। ऑटो चालक ने सूदखोर से मात्र आठ हजार रुपये उधार लिए थे। जिसकी किस्त नहीं चुकाने पर सूदखोर ने भारत भूषण के साथ बदसलूकी करते हुए उसका ऑटो जब्त कर लिया था। आहत चालक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने सूदखोर के खिलाफ मोदीनगर थाने में घटना की तहरीर दी है।

भारत भूषण 30 ऑटो चलाकर परिवार का पालन करते थे। भारत भूषण अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ गांव में ही रहते थे। बताया गया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भारत भूषण ने गोविंदपुरी निवासी एक सूदखोर से दैनिक किस्त पर आठ हजार रुपये उधार लिए थे। काम की मंदी के कारण भारत भूषण कुछ किस्त नहीं चुका सके। बताया गया कि इसे लेकर सूदखोर भारत भूषण को भला बुरा कहने लगा और बीती 11 मई को बदसलूकी करते हुए उसका ऑटो जब्त कर लिया। भारत भूषण ने सूदखोर के अपमान से आहत होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पता लगने पर परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान भारत भूषण की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed