फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

रेलवे प्रशासन ने तीन मकानों के छज्जे तोड़े, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रेलवे प्रशासन ने तीन मकानों के छज्जे तोड़े, हंगामा
विज्ञापन

मुरादनगर। रेलवे प्रशासन ने शनिवार को राधेश्याम विहार फेस-5 में आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से तीन मकानों के छज्जे जेसीबी से तोड़ दिए। इनमें एक मकान सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता का भी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। कार्रवाई के दौरान लोगों ने जमकर हंगामा भी किया।

रेलवे प्रशासन से जेई, मोदीनगर आरपीएफ रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी नेपाल सिंह शनिवार को स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ हिसाली में बने रेलवे यार्ड के पास पहुंचे। चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ने बताया कि रेलवे विभाग के जेई आए और राधेश्याम विहार कॉलोनी फेस पंाच में रहने वाले तीन मकानों के छज्जे तोड़ने को कहा। रेलवे के जई ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नीलम ओझा, राजेंद्र व अजय के मकान के छज्जे रेलवे की जमीन के ऊपर बने थे, जिन्हें तोड़ दिया गया। बार-बार नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नीलम ओझा का कहना है कि हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया, बिना नोटिस के हमारे घरों के छज्जे तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed