{"_id":"625870aae698e8103148739e","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd23690222","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ करने वाले मनचले सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़ करने वाले मनचले सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से छेड़छाड़ करने वाले मनचले सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मोदीनगर। छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस ने मनचले समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना दो समुदाय से जुड़ी होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई थी। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पीड़िता के परिजनों ने हिंदू युवा वाहिनी को मामले से अवगत करते हुए मदद की गुहार लगाई थी।
युवक एक युवती के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज कर दोस्ती करने की बात कह रहा था लेकिन युवती ने दोस्ती करने से इंकार कर दिया था। इस बात से गुस्साए मनचले ने दो दिन पूर्व अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर युवती के घर पहुंचा और छेड़छाड़ की थी। आरोप है विरोध करने पर मारपीट की थी। परिजन शिकायत करने गोविंदपुरी पुलिस चौकी पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। हिंदू युवा वाहिनी ने कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि विजयनगर कॉलोनी निवासी साइक सहित 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।