फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

दोस्त से शर्त लगाकर नहर पार कर रहा युवक बहा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दोस्त से शर्त लगाकर नहर पार कर रहा युवक बहा
विज्ञापन

मुरादनगर। दोस्त से शर्त लगाकर नहर पार करना एक युवक को महंगा पड़ गया। नहर बीच में पहुंचकर युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। मंदिर के गोताखोरों ने उसकी नहर में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
गाजियाबाद नंदग्राम त्यागी कॉलोनी आश्रम रोड निवासी अब्दुल रहमान उर्फ सोनू (22) रविवार शाम अपने दोस्त प्रमोद, हनी, सुमित, ललित, राहुल के साथ गंगनहर में नहाने आया था। वह ऑटो चलाकर घर का खर्च चलाता था। बताया गया कि नहाते समय अब्दुल रहमान और प्रमोद के बीच शर्त लग गई थी, कि कौन पहले नहर पार करेगा। इसके बाद दोनों नहर में कूद गये। प्रमोद ने नहर तैर कर नहर पार कर ली थी, लेकिन नहर के बीच में पहुंचते ही अब्दुल रहमान की सांस फूलने लगी। उसके शोर मचाने पर मंदिर के घाट पर मौजूद गोताखोरों ने नहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों के पहुंचने से पहले ही वह तेज बहाव पानी में बह गया। गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर घाट के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बाद भी लोग बैरिकेटिंग पार करके नहाते हैं, जबकि माइक से चेतावनी दी जाती है कि कोई भी व्यक्ति नहर में नहाते समय बैरिकेटिंग पार न करें। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि गोताखोरों की मदद से अब्दुल रहमान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नहर पर नहीं तैनात मिली पुलिस
5 अप्रैल को दिल्ली उस्मानपुर निवासी सिराज भी नहर में डूब गया था, उसने भी अपने दोस्त के साथ नहर पार करने की शर्त लगाई थी। सुरक्षा की दृष्टि से गंगनहर पर एक दरोगा व दो सिपाही की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन नहर पर कोई भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed