फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

रंगदारी नहीं मिली तो लूट लिए पांच हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रंगदारी नहीं मिली तो लूट लिए पांच हजार
विज्ञापन

मोदीनगर। कादराबाद मानकी रजवाहे की पटरी पर गन्ने का जूस बेचने वाले एक युवक से दबंगों ने रंगदारी मांगी। रंगदारी न मिलने पर आरोपियों ने युवक को बुरी तरह से पीटा और पांच हजार रुपये लूट लिए। मामले की शिकायत मेला पुलिस से की गई है। कलछीना निवासी हसीन ने सीकरी मेले के रास्ते में कादराबाद मानकी रजवाहा पटरी मार्ग पर गन्ने के जूस का ठेला लगाया हुआ है। आरोप है कि शुक्रवार को कुछ दबंग उससे ठेला लगाने की रंगदारी मांगने लगे। हसीन ने देने से इनकार कर दिया। इससे आरोपी आग बबूला हो गए और हसीन को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। लोगों ने किसी तरह हसीन को बचाया। हसीन ने मेला पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए आरोपियों की फोटो भी पुलिस को दिखाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed