फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर अनिल गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर अनिल गिरफ्तार
विज्ञापन

मोदीनगर। एसओजी व मोदीनगर पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती तथा लूट जैसे संगीन आपराधिक मामलों में कई वर्षों से फरार चल रहे दस हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में एक इनामी हिस्ट्रीशीटर के सक्रिय होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद एसपी ग्रामीण की एसओजी टीम तथा एसएचओ मोदीनगर अनीता चौहान और उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र बालियान टीम के साथ बदमाश की तलाश में लग गए। शुक्रवार रात क्षेत्र के जंगल में एक संदिग्ध मिला। टीम को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछाकर उसे पकड़ लिया। जांच पड़ताल में वह वांछित दस हजारी हिस्ट्रीशीटर निकला। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अनिल पुत्र जिले सिंह निवासी गदाना थाना मोदीनगर बताया है। अनिल पर मोदीनगर, मुरादनगर तथा निवाड़ी थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य कई मामलों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed