फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

तेज रफ्तार ट्रक ने पीआरवी में मारी टक्कर, सिपाही की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तेज रफ्तार ट्रक ने पीआरवी में मारी टक्कर, सिपाही की मौत
विज्ञापन

मुरादनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुहाई के पास मंगलवार रात रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की पीआरवी में टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी पर तैनात अलीगढ़ निवासी सिपाही सुधीर अत्री (40) की मौत हो गई, जबकि दूसरा सिपाही गौरव शर्मा घायल हो गया।
एसओ सतीश कुमार ने बताया कि मंगलवार पीआरवी नंबर 2185 दुहाई में बैंक ऑफ इंडिया के पास खड़ी थी। गाड़ी में यूपी पुलिस के सिपाही सुधीर अत्री निवासी सियारोल अलीगढ़ और गौरव शर्मा निवासी जहांगीराबाद बुलंदशहर तैनात थे। मंगलवार रात करीब 2:15 बजे एक व्यक्ति आया और उसने बताया कि दुहाई पुल के पास बागपत से पलवल मार्ग पर सड़क हादसा हो गया है, सूचना पर सुधीर अत्री व गौरव गाड़ी लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। इसी बीच रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल गौरव शर्मा ने इसकी सूचना दूसरी पीआरवी संख्या 2186 को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर ही चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। एसओ ने बताया कि घायल सिपाही गौरव शर्मा ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी में थी सुधीर की तैनाती
एसओ ने बताया कि सुधीर अत्री की तैनाती गाजियाबाद पीएसी में थी, उन्हें गाजियाबाद पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया था। उनकी तैनाती पीआरवी गाड़ी पर कर दी गई थी। वह पुलिस लाइन में परिवार सहित रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed