{"_id":"5e7cd2fc8ebc3e78dd04c4b6","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd1966446172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबड़ फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबड़ फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबड़ फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला
मुरादनगर। शार्ट सर्किट से एक रबड़ फैक्टरी में बृहस्पतिवार तड़के भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और गाजियाबाद कोतवाली, मोदीनगर, परतापुर की चार दमकल गड़ियां पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग में करीब छह लाख रुपए की कीमत का माल जलकर राख हो गया।
मोदीनगर गोविन्दपुरी कॉलोनी निवासी संदीप सिरोही की हाईवे पर यूटर्न अबूपुर के पास निर्मल रबड़ के नाम से फैक्टरी है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे आसपास के लोगों ने फैक्टरी से धुआं निकलता देखा। इसकी सूचना पुलिस, दमकल व फैक्ट्री मालिक को दी। सूचना पर मोदीनगर की दमकल गाड़ी पहले मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया, आग भीषण होने के कारण गाजियाबाद गाजियाबाद कोतवाली से दो और परतापुर से एक दमकल ओर बुलाई गई। चार दमकल गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। बताया गया है कि शार्ट सर्किट से फैक्टरी में आग लगी है। फैक्टरी में पुरानी रबड़ को रिसाइकिल कर उन्हें पुराने टायरों पर चढ़ाने के लायक बनाया जाता है। आग में करीब छह लाख रुपए कीमत का माल जलकर राख हो गया। मोदीनगर फायर स्टेशन के एसएचओ रातकिशोर यादव ने बताया कि चार दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में पंद्रह टैंकर पानी लगा।